फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seva Bharti honored a senior worker

Meerut News: सेवा भारती ने किया वरिष्ठ कार्यकर्ता का सम्मान

Sun, 03 May 2026 02:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 03 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Seva Bharti honored a senior worker
मेरठ। सेवा भारती के चिकित्सा विभाग की वार्षिक बैठक शनिवार को मंगल पांडे नगर स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में विभाग के अध्यक्ष ओमप्रकाश आर्य के 90 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। चिकित्सा विभाग के सचिव सतीश चंद्र ने बताया कि आर्य 80 वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहे हैं। वह सेवा भारती मेरठ के चिकित्सा विभाग के संस्थापक सदस्य भी हैं। लंबे समय से अध्यक्ष पद पर सक्रिय रूप से सेवाएं दे रहे हैं।बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए लालकुर्ती स्थित चिकित्सा केंद्र को पुनः प्रारंभ करने की घोषणा की गई। इससे क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इस अवसर पर संरक्षक विजय मित्तल, क्षेत्र छात्रावास प्रमुख अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र अग्रवाल, प्रांत सह कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, उपाध्यक्ष राकेश आर्य, डॉ. कपिल गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed