फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   settlement accountant sent to jail

Meerut News: बंदोबस्त लेखपाल को भेजा गया जेल

Thu, 09 Nov 2023 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
settlement accountant sent to jail
- बुधवार को मेरठ की एंटी करप्शन कोर्ट में हुई लेखपाल की पेशी
विज्ञापन

- कलक्ट्रेट से लेकर तहसील तक सहमे रहे राजस्व कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर कलक्ट्रेट स्थित बंदोबस्त कार्यालय से गिरफ्तार किए गए सर्वे लेखपाल के खिलाफ भोपा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। जहां से उनका चालान कर मेरठ की एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने रिश्वत लेने के आरोपी लेखपाल को जेल भेज दिया। उधर, इस प्रकरण के बाद से कलक्ट्रेट और तहसील के कर्मियों में अजीब सा खौफ देखने को मिला।
बंदोबस्त लेखपाल मोहम्मद अहसान को मुजफ्फरनगर की भोपा पुलिस के हवाले करने के बाद मंगलवार की देर शाम फिर से भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम बिजनौर पहुंची। जहां उसने अन्य औपचारिकताएं पूरी की, साथ ही लेखपाल के घर समेत अन्य जानकारियां जुटाई।
विज्ञापन

बुधवार को बंदोबस्त लेखपाल को मेरठ की एंटी करप्शन की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। बता दें कि मंगलवार की दोपहर ढाई बजे बिजनौर कलक्ट्रेट परिसर स्थित बंदोबस्त के कार्यालय में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने सर्वे लेखपाल मोहम्मद अहसान को बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद भोपा थाने ले गया और मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बुधवार को दिनभर कलक्ट्रेट और सदर तहसील के कर्मचारी सहमे सहमे दिखाई दिए। चर्चाओं का बाजार भी गर्म रहा। कुछ कर्मचारी आरोपी लेखपाल के पक्ष में बेगुनाही का तर्क देते नजर आए।




- दाखिल खारिज की एवज में लिया था पैसा
भोपा थाना क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तोफीर निवासी पोपिन ने अपनी मां सुदेशना के नाम पर साढ़े ग्यारह बीघा जमीन खरीदी थी। जोकि बिजनौर की सदर तहसील क्षेत्र में है। जमीन के दाखिल खारिज के लिए बंदोबस्त लेखपाल मोहम्मद अहसान ने पचास हजार रुपये की मांग की थी। बाद में बीस हजार रुपये में सौदा हुआ। जिसके चलते पोपिन ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन के सहारनपुर कार्यालय में शिकायत कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed