फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Service Planning Office will fulfill the dream of working abroad

Meerut News: सेवा योजना कार्यालय पूरा करेगा विदेश में नौकरी करने का सपना

Thu, 27 Feb 2025 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Service Planning Office will fulfill the dream of working abroad
शामली। यदि आप बीएससी नर्सिंग और जीएनएम पास हैं। काम करने का तीन साल का अनुभव है, और विदेश में नौकरी करना चाहते हैं तो सेवायोजन कार्यालय आपकी यह इच्छा पूरी कर सकता है।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि इजरायल, जापान व जर्मनी में केयरटेकर, केयरगीवर एवं नर्सिंग असिस्टेंट की आवश्यकता है। करीब 5500 पद हैं। इन देशों ने भारत सरकार से अनुबंध किया है। अनुबंध के अन्तर्गत अभ्यर्थियों को इजरायल, जापान व जर्मनी भेजा जाएगा। विदेशों में जाने के लिए आयु 20 से 45 वर्ष है। कम से कम तीन वर्ष का वैध पासपोर्ट अनिवार्य है। सेवायोजन विभाग व राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की संयुक्त पहल से शामली के बेरोजगार अभ्यर्थियों को नौकरी का अवसर प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

अभ्यर्थी की पात्रता और वेतन
अभ्यर्थी की पात्रता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, एएनएम, बीएससी नर्सिंग और जीएनएम है। बीएससी नर्सिंग और जीएनएम पास अभ्यर्थियों के पास कम से कम तीन माह का कार्य अनुभव होना चाहिए। योग्यता के आधार पर 1.25 लाख और 2.30 लाख रुपये वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर करें संपर्क
अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर या टोल फ्री नंबर 155330 पर अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी व शर्तों के लिए पात्रता के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसके बाद अपने आवेदन कर सकते हैं।
इंसेट
दो मार्च को को सत्यनारायण इंटर कॉलेज में होगी प्रवेश परीक्षा
शामली। सहायक श्रमायुक्त अचला पांडे ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 6 व कक्षा 9 में प्रवेश के लिए दो मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए श्री सत्य नारायण इंटर कालेज शामली को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि कक्षा 6 के लिए परीक्षा में कुल 80 प्रश्न 100 अंकों के होंगे तथा कक्षा 9 के लिए अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, एवं विज्ञान के प्रश्न 100 अंकों के होंगे। प्रश्न केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। उत्तर पुस्तिका ओएमआर शीट के रूप में होगी। दिव्यांग छात्रों के लिए 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वारा पर पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटा पूर्व मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा और परीक्षा प्रारंभ होने के बाद किसी भी दशा में अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed