{"_id":"6aac19899f0deb97b5053f4a","slug":"sentrl-market-ko-lekr-asvocate-se-mile-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1305136-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सेंट्रल मार्केट प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता से मिले संघर्ष समिति के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सेंट्रल मार्केट प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता से मिले संघर्ष समिति के पदाधिकारी
विज्ञापन
सेंट्रल मार्केट प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता से मिले संघर्ष समिति के पदाधिकारी
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सेंट्रल मार्केट प्रकरण में राहत की उम्मीद को लेकर मेरठ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने गुरुवार को दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. सूरत सिंह से मुलाकात की। समिति के अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने अधिवक्ता से प्रकरण की मौजूदा स्थिति और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर चर्चा की।
समिति के पदाधिकारियों ने सेंट्रल मार्केट से जुड़े लोगों की समस्याओं और उनकी मांगों से अधिवक्ता को अवगत कराया। इस दौरान डॉ. सूरत सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मामले में राहत मिलने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने प्रकरण को लेकर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कानूनी पहलुओं पर भी चर्चा की।
समिति अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर ने कहा कि सेंट्रल मार्केट के लोगों के हितों की लड़ाई लगातार जारी रहेगी। कानूनी स्तर पर भी हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को न्याय दिलाने के लिए समिति एकजुट होकर काम कर रही है।
विज्ञापन
मुलाकात के दौरान बाबूराम जाटव, आशु खरबंदा, निमेष जैन, राहुल मलिक, नितेश पवार, संजीव मित्तल, अंकुश डागर, गौरव लाभवंश समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।