दौराला। भराला गांव के श्मशान पर जगह-जगह कबाड़, झाड़ और गंदगी का अंबार लगा होने पर मंगलवार को भाजपा दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। कहा कि समस्या देखकर आगे बढ़ जाना आसान है, लेकिन उसके समाधान के लिए कदम उठाना ही असली जिम्मेदारी है। उन्होंने दौराला ब्लॉक से सफाई कर्मचारी की व्यवस्था कराई। सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर कई घंटे तक अभियान चलाकर श्मशान घाट में जमा गंदगी और कबाड़ को हटवाया गया। मनिंदर विहान ने कहा कि स्वच्छ गांव केवल सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी ग्रामीणों की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान में आशु प्रजापति, राजेश, देवेंद्र, मोनू, राजकुमार, सेठी, नरेंद्र, अजय सिवाया, दीपक आदि मौजूद रहे।