फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sent a letter to the CM demanding the arrest of the accused

Meerut News: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए सीएम को पत्र भेजा

Tue, 02 Dec 2025 08:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
Sent a letter to the CM demanding the arrest of the accused
फलावदा। मोहल्ला होली चौक निवासी मगन पुत्री नौराज सिंह ने आरोप लगाया उनके भाई को गांव गडीना में मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता ने मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

मगन भाटी ने आरोप लगाया कि गड़ीना गांव निवासी आधा दर्जन लोगों ने उसके दो भाई अमरीश व हरीश पर धारदार हथियार व लाठी-डंडों से जान से मारने की नीयत से हमला कर घायल कर दिया था। घटना के संबंध में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। मगन ने बताया कि 23 नवंबर को उसका भाई अमरीश व हरीश मोहल्ले के युवक के साथ गांव गड़ीना में स्थित अपने खेतों में सिंचाई करने गए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि गड़ीना निवासी सुनील, अनिल, सतीश, नितिन, पिंटू व विक्की ने जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में अमरीश व हरीश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बीचबचाव कराने में पड़ोस के अजय को भी गंभीर चोट आई थी। घटना वाली रात पीड़िता ने आरोपियों को नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घायल की बहन मगन ने मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक को शिकायत पत्र भेजकर चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed