फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sent 1070 people on a trip to Thailand, defrauded a travel agency operator of Rs 4.65 crore

Meerut News: 1070 लोगों को थाईलैंड ट्रिप पर भेजा, ट्रैवल एजेंसी संचालक के 4.65 करोड़ रुपये ठगे

Thu, 14 Nov 2024 03:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Sent 1070 people on a trip to Thailand, defrauded a travel agency operator of Rs 4.65 crore
मेरठ। 1070 लोगों को थाईलैंड की ट्रिप पर भेजकर ट्रैवल एजेंसी संचालक से अंकित कुमार गुप्ता 4.65 करोड़ रुपये की ठगी की गई। अब रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एजेंसी संचालक अंकित कुमार गुप्ता ने नोएडा सेेक्टर-58 स्थित एजेड बैंक फाइनेंस सर्विसेज कंपनी के सीईओ समीर मुस्तखान दीवान और प्रबंध निदेशक वसीम अकबर, वरुण कुमार व प्रदीप चौधरी के खिलाफ जानी थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बागपत रोड ग्रीनवुड कॉलोनी निवासी अंकित कुमार गुप्ता की एकेजी ट्रैवल्स के नाम से कंपनी है। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि तीन जून 2024 को उनकी कंपनी की नोएडा सेेक्टर-58 स्थित एजेड बैंक फाइनेंस सर्विसेज कंपनी के साथ व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए व्यापारिक डील हुई थी। उनकी कंपनी से एजेड कंपनी ने थाईलैंड ट्रिप के संबंध में संपर्क किया था। दोनों कंपनियों के बीच हुई व्यापारिक डील के तहत करीब 1200 लोगों को थाईलैंड ट्रिप पर भेजना तय हुआ। इसमें प्रति व्यक्ति खर्च 43,500 रुपये तय हुआ था।
विज्ञापन

26, 27 और 28 जून को 1070 लोगों को थाईलैंड भेजा गया। इसमें 4,65,45,000 रुपये का पूरा खर्च अंकित कुमार गुप्ता ने किया। इससे पहले 3 जून 2024 को एजेड कंपनी को व्हाट्सएप पर उन्होंने कुटेशन भेजी थी। एडवांस पेमेंट के रूप में कंपनी की ओर से 10 जून को 4.49 लाख रुपये की कूटरचित डिजिटल भुगतान उनके खाते में दिखाया गया। जबकि उन्हें कोई रकम प्राप्त नहीं हुई। उन्हें इसका पता बाद में चला। आरोप है कि जानबूझ कर उनकी रकम हड़प ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया धनराशि 30 जून को उन्हें देना तय हुआ था, लेकिन थाईलैंड से सभी यात्रियों के वापस आने के बाद भी एजेड कंपनी ने भुगतान नहीं किया। उन्होंने कंपनी से बकाया रुपये की मांग की लेकिन उन्हें कुछ नहीं दिया गया। धमकी दी गई कि दोबारा रुपये मांगने आया तो जान से मार देंगे। जानी पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

---
ये सेवाएं देती है कंपनी
एजेड बैंक फाइनेंशियल सर्विसेज एक मुद्रा व्यापार प्लेटफार्म है। यह क्रिप्टो करेंसी व्यापार में भी सेवाएं देती है। इसके अलावा फॉरेक्स, म्यूचुअल फंड और निफ्टी 50 सहित विभिन्न प्रकार के व्यापार विकल्प प्रदान करती है। बड़ी संख्या में निवेशक इस कंपनी से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed