फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sensational disclosure in murder case of mother-son, officers scared to hear frightening conspiracy

दोहरा हत्याकांड : तुम मेरे गवाह ठिकाने लगा दो और मैं तुम्हारे

Tue, 30 Jan 2018 06:00 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 30 Jan 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
Sensational disclosure in murder case of mother-son, officers scared to hear frightening conspiracy
डबल मर्डर केस

यूपी के मेरठ में हुई मां-बेटे की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। एक ऐसी खौफनाक साजिश सामने आई, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान है। चश्मदीद गवाह भोलू और उसकी मां निछत्तर कौर की हत्या के पीछे सुशीला मैटरनिटी हॉस्पिटल के सिक्योरिटी गार्ड के हत्यारोपी विकास मुजफ्फरनगर का दिमाग है। 

विज्ञापन


भोलू के पिता नरेंद्र के हत्यारोपी मालू उर्फ सोबिर ने जेल में बंद विकास से हाथ मिलाया था कि तुम मेरा केस निपटा दो और मैं जेल से बाहर आते ही तुम्हारे केस में पूरा साथ दूंगा। जेल में ही दोहरे हत्याकांड की प्लानिंग बनी है। पुलिस ने विकास के पिता इंद्रपाल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोहरे हत्याकांड में सीसीटीवी कैमरे में कैद तीनों हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने मुजफ्फरनगर में डेरा डाला हुआ है। अब गार्ड हत्याकांड के गवाहों को भी खतरा बना हुआ है। 
विज्ञापन


जेल में रखी दोहरे हत्याकांड की नींव
चार जून 2016 को सुशील मैटरनिटी हॉस्पिटल में गार्ड बृजभूषण की हत्या हुई थी। जिसमें मुजफ्फरनगर के खंजापुर गांव निवासी विकास पुत्र इंद्रपाल सिंह समेत नौ लोग जेल भेजे थे। 19 अक्तूबर 2016 को परतापुर के सोहरका गांव में भोलू के पिता नरेंद्र सांगवान की हत्या हुई थी। जिसमें मालू उर्फ सोबिर जेल गया था। जेल में मालू व विकास की दोस्ती हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विकास दिसंबर 2016 को जेल से छूटकर बाहर आ गया। लेकिन मालू से विकास की मुलाकात होती रही। मालू को जेल से निकालने के लिए उसका भाई मांगे लगातार भोलू व उसकी मां निछत्तर कौर से समझौता करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन बात नहीं बन रही थी। 21 जनवरी को मांगे अपने रिश्तेदार हरिओम के साथ जेल में मालू से मिला। मालू ने विकास का नंबर मांगे को दिया। 

पढ़ें : देखिए- डबल मर्डर की Live तस्वीरें... मां-बेटे के सीने में उतार दीं एक दर्जन गोलियां
 

विकास ने कराया शूटरों का प्रबंध

Sensational disclosure in murder case of mother-son, officers scared to hear frightening conspiracy
एसएसपी मंजिल सैनी

नरेंद्र हत्याकांड में चश्मदीद भोलू व निछत्तर कौर 25 जनवरी को संभवत: जेल में बंद मालू के खिलाफ गवाही देते। इसकी जानकारी मालू और उसके भाई मांगे को थी। मांगे ने विकास से मुजफ्फरनगर जाकर मुलाकात की और फिर अपने भाई मालू से उसकी फोन पर बात भी कराई। मालू ने विकास से कहा कि अब कुछ नहीं बचा। तुम चश्मदीद गवाह मांगे और उसकी मां निछत्तर कौर को निपटा दो और हम जेल से बाहर आकर गार्ड हत्याकांड वाले केस में पूरी मदद करेंगे। जिस पर दोनों की सहमति बनी। विकास ने ही मां-बेटे की हत्या की वारदात को अंजाम दिलाने के लिए मुजफ्फरनगर से अन्य शूटरों का प्रबंध कराया। 

विकास के पिता को पुलिस ने उठाया 
सीसीटीवी कैमरे में कैद निछत्तर कौर पर गोलियां बरसाने वाला विकास खंजापुर भी था। विकास के पिता इंद्रपाल को परतापुर पुलिस ने उठाकर पूछताछ की। इंद्रपाल को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई। फुटेज में इंद्रपाल ने अपने बेटे विकास को पहचान लिया। उसके बाद परतापुर पुलिस ने जेल में जाकर मालू से फिर पूछताछ की है। मालू ने कबूला है कि मां-बेटे की हत्या उनसे प्लानिंग के तहत कराई है। हत्या के अलावा ओर कोई चारा नहीं था। नरेंद्र का परिवार खत्म हो गया, लेकिन अब उनका भी कुछ नहीं बचा। 

गार्ड हत्याकांड के गवाह भी खतरे में 
पुलिस के मुताबिक मां-बेटे की हत्या की साजिश से अब गार्ड बृजभूषण हत्याकांड के गवाहों को भी खतरा हो सकता है। पुलिस का दावा है कि विकास व उसके साथी शूटरों की तलाश में मुजफ्फरनगर में ताबड़तोड़ दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

सिस्टम पर बड़ा सवाल 
दो अलग-अलग हत्याकांड के मामलों में आरोपियों ने प्लानिंग कर गवाहों की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस व जेल प्रशासन भी कठघरे में है। जेल से छूटने के बाद विकास की मालू से कैसे बात हुई। दोहरे हत्याकांड में कैसे कैसे प्लानिंग बनी, यह खुलासा तो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद होगा। 

पढ़ें : डबल मर्डर: इंस्पेक्टर समेत पांच पर गिरी गाज, बदमाशों ने सरेआम की थी मां-बेटे की हत्या

एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में विकास को उसके पिता इंद्रपाल सिंह ने पहचाना है। इंद्रपाल से पूछताछ चल रही है। उसकी निशानदेही पर मुजफ्फरनगर में क्राइम ब्रांच व परतापुर पुलिस की दबिश चल रही है। फुटेज में कैद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सही खुलासा होगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed