फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Senior foreman suspended in case of bus fire and 19 passengers were saved

UP: धूं-धूं कर जल गई बस, बड़ा हादसा होने से टला, बची 19 यात्रियों की जान, सीनियर फोरमैन निलंबित

Wed, 14 Dec 2022 08:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Dec 2022 08:35 PM IST
सार

UP News : यहां बड़ा हादसा होने से टल गया। बड़ौत डिपो की बस धूं-धूं करके जल उठी।गनीमत रही की 19 यात्रियों की जान बच गई।

विज्ञापन
Senior foreman suspended in case of bus fire and 19 passengers were saved
बस में लगी आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली जाते समय हिंडन एयरपोर्ट के नजदीक बड़ौत डिपो की बस धूं-धूं करके जल उठी। गनीमत रही कि बमुश्किल 10 मिनट पहले ही 19 यात्रियों को दूसरी बस में स्थानांतरित कर दिया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसकी प्राथमिक जांच के बाद बड़ौत डिपो के सीनियर फोरमैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक के. के. शर्मा ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब चार बजे बड़ौत डिपो की बस संख्या यूपी-30एटी-2588 हरिद्वार से दिल्ली जा रही थी। सवारियां कम होने की वजह से चालक-परिचालक ने 19 सवारियों को दूसरी बस में स्थानांतरित कर दिया। बमुश्किल 10 मिनट बाद हिंडन एयरपोर्ट के समीप बस में आग लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चालक अमित कुमार और परिचालक सचिन कुमार ने किसी तरह से बस को सड़क किनारे खड़ा किया और कूदकर जान बचाई। परिचालक की सूचना पर जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक आग धूं-धूं करके जलने लगी। करीब 30 मिनट में दमकल ने आग पर काबू पाया। 

यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: नहीं मिली मुर्दे की खाट, घर-घर तलाश रही पुलिस, परिजनों को सता रहा ये डर

इस मामले में सेवा प्रबंधक सत्यनारायण ने चालक-परिचालक के बयान दर्ज करने के बाद बड़ौत डिपो से बस के रिकॉर्ड व दोष पंजिका आदि की जांच की। प्राथमिक जांच रिपोर्ट परिवहन मुख्यालय भेज दी, जहां से प्रथम दृष्ट्या दोषी मानते हुए सीनियर फोरमैन ओमवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: होटल में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, कमरे से बरामद हुई ऐसी चीज, अफसर भी रह गए हैरान, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed