फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Senior advocate Sudesh Tyagi passed away in Meerut

UP: वरिष्ठ अधिवक्ता सुदेश त्यागी का निधन, कचहरी में दौड़ी शोक की लहर, सूरजकुंड पर होगा अंतिम संस्कार

Thu, 30 Jun 2022 10:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Jun 2022 10:55 PM IST
सार

वरिष्ठ अधिवक्ता सुदेश त्यागी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरी कचहरी में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं मेरठ बार एसोसिएशन व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
Senior advocate Sudesh Tyagi passed away in Meerut
वरिष्ठ अधिवक्ता सुदेश त्यागी का निधन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्ता सुदेश त्यागी का गुरुवार की शाम को निधन हो गया। दिल्ली के अस्पताल से वापस रेफर करने बाद उन्होंने मेरठ में ही अंतिम सांस ली। बताया गया कि सुदेश काफी समय से बीमार चल रहे थे।

विज्ञापन


वेस्टर्न कचहरी रोड निवासी सुदेश त्यागी वरिष्ठ अधिवक्ता और पत्रकार थे। गुरुवार शाम करीब चार बजे उनका निधन हो गया। उधर, निधन की खबर सुनते ही पूरी कचहरी में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि अधिवक्ता सुदेश त्यागी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। 
विज्ञापन


दिल्ली अस्पताल से उन्हें दो दिन पहले मेरठ वापस रेफर कर दिया था। वे अपने पीछे अपनी पत्नी और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। उनके निधन के बाद मेरठ बार एसोसिएशन व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनका निधन मेरठ कचहरी की अपूर्णीय क्षति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Udaipur Murder: उदयपुर की घटना को लेकर आतिशबाजी करने वाले पिता-पुत्र भेजे जेल, नोएडा पुलिस ने भी एक आरोपी दबोचा

वहीं परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह 10 बजे सूरजकुंड पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed