फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sending a video to the family, the young man jumped into the Gangnahar, the soldier saved his life by betting

परिजनों को वीडियो भेज युवक गंगनहर में कूदा, सिपाही ने जान की बाजी लगाकर बचाई जान

Tue, 23 Nov 2021 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sending a video to the family, the young man jumped into the Gangnahar, the soldier saved his life by betting
परिजनों को वीडियो भेज युवक गंगनहर में कूदा, सिपाही ने जान की बाजी लगाकर बचाई जान
विज्ञापन

सरधना। पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने गंग नहर में कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की। सलावा चौकी पर तैनात सिपाही ने जान की बाजी लगा कर गंग नहर में कूद कर उसकी जान बचा ली। युवक ने गंग नहर में कूदने से पहले मोबाइल पर अपनी वीडियो बना कर परिजनों का आत्महत्या करने की जानकारी दे दी। परिजनों ने तुरंत ही पुलिस को वीडियो भेज कर मदद की गुहार लगाई। युवक ने पुलिस कर्मियों के सामने ही गंग नहर में छलांग लगा दी। कांस्टेबिल उनके लिए देवदूत बन गया।

मेरठ पल्लवपुरम की अक्षरधाम कालोनी निवासी 35 वर्षीय रोबिन पुत्र सतपाल एक बैंक में प्राईवेट कर्मी के रूप में काम करता हैं। बताया गया है कि पत्नी से उसका विवाद चल रहा है और कुछ लोगों पर उसका उधार है, जो उसे नहीं दे रहे। रोबिन सोमवार को दोपहर के समय गृह क्लेश के चलते सलावा चौकी पर स्कूटी पर सवार होकर पहुंचा। उसने पुलिस चौकी के निकट स्कूटी खडी की। उसने नहर पुल पर टहलते हुए मोबाइल में अपनी वीडियो बनाई और अपने परिजनों को भेज दी। वीडियो में कहा कि वह गंगनहर में कूद रहा हैं। वीडियो परिजनों को भेजने के बाद वह पुलिस चौकी पहुंचा। उसने मोबाइल की बैंट्री करे डिस्चार्ज बताते हुए उसे चौकी के अंदर चार्जिंग पर लगाने की बात कही। पुलिस कर्मियों ने उसे मोबाइल को चौकी पर लगाने दिया। इसी बीच परिजनों ने उक्त वीडियो पुलिस को भेजी। वह वीडियो वहां से सलावा चौकी पुलिस कर्मियों के पास पहुंची। पुलिस कर्मी उसके पीछे दौडे़ तो उसने इसी बीच गंगनहर में छलांग लगा दी। चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी अंकित खरे भी जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गया। उसने बमुश्किल रोबिन को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस उसे लेकर सरधना कोतवाली पहुंची, वहीं उसके परिजन भी पहुंच गए। परिजन मामला पारिवारिक कलह का बता रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed