{"_id":"68ab5ab04f71dc876a0cbc8e","slug":"send-videos-photos-to-the-womans-husband-for-not-marrying-her-meerut-news-c-26-1-sal1002-148200-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी न करने पर महिला के पति को वीडियो, फोटो भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी न करने पर महिला के पति को वीडियो, फोटो भेजे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी शामली। लोनी निवासी युवती ने शहर कोतवाली में एक युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी से शादी न करने पर उसका वीडियो और फोटो उसके पति के पास भेज दिए और जान से मारने की धमकी दी।
जिला गाजियाबाद के लोनी निवासी महिला ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने एक वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम पर सलमान नाम के लड़के से बात की थी, उसने उससे शादी करने का वायदा किया था और वह उनके फोटो मांगता था। अब उसने उससे कहा कि अब उसकी शादी होने वाली है तो आरोपी युवक ने कहा कि वह शादी करके देख, वह उसका वीडियो और फोटो उसके पति को भेज देगा। इसके बाद आरोपी ने उसके पति के पास फोन व मैसेज करना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसके सारे वीडियो और फोटो उसके पति के पास भेजने की धमकी दी।
इसके कुछ दिन बाद उनके पति के नंबर पर कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उसके भाई की इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील वीडियो डाल दी और उनके पति के नाम भी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।