फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   send notice

संदीप पहल की तरफ से विपुल सिंघल को भेजा नोटिस

Mon, 19 Aug 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
send notice
मेरठ। एमडीए द्वारा तैयार अवैध मंडपों की सूची से मंडप एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल के रेस्टोरेंट को शामिल नहीं किया गया था। इसको लेकर एडवोकेट संदीप पहल ने प्रेस कान्फ्रेंस कर आपत्ति दर्ज कराई थी। विपुल सिंघल ने संदीप पहल पर दबाव बनाने और उगाही करने जैसे आरोप लगाये थे। इन आरोपों को लेकर संदीप पहल की तरफ से उनके अधिवक्ता सुदेश त्यागी ने नोटिस जारी कर बयान के पक्ष में साक्ष्य मांगे हैं। वहीं साक्ष्य न देने पर वाद दायर करने की बात कही है।
विज्ञापन

सच संस्था के अध्यक्ष डा. संदीप पहल ने 18 जुलाई को आवास पर प्रेस कान्फ्रेंस की थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि मंडप एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल के रेस्टोरेंट/होटल में भी शादी होती हैं। वह अवैध है। लेकिन एमडीए ने उसे अवैध मंडपों की सूची में नहीं रखा है। उनका होटल सेवन इलेवन भी मानक पूरे नहीं कर रहा है। इन आरोपों पर सेवन इलेवन के मालिक विपुल सिंघल ने डा. संदीप पहल पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा था कि वह यह सब उगाही के लिए करते हैं।
विज्ञापन

समाचार पत्र में विपुल सिंघल का बयान प्रकाशित होने के बाद डा. संदीप पहल के अधिवक्ता सुदेश त्यागी ने विपुल सिंघल को नोटिस जारी किया है। इसमें उन्होंने तमाम आरोपों के साक्ष्य मांगने के साथ ही सेवन इलेवन होटल निर्माण का एमडीए द्वारा स्वीकृत मानचित्र और होटल के पीछे सड़क पर किए गए कब्जे के लिए मोहल्ले वालाें का सहमति पत्र मांगा है। नोटिस में साक्ष्य सहित जवाब न देने पर वाद दायर करने की बात कही गई है। इस नोटिस मामले में विपुल सिंघल का कहना है कि नोटिस उन्हें प्राप्त हो गया है, जिसका जवाब तैयार कराकर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed