फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sena bharti railly cancel

12 मई से होने वाली सेना भर्ती रैली स्थगित

Sat, 01 May 2021 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
sena bharti railly cancel
12 मई से होने वाली सेना भर्ती रैली स्थगित
विज्ञापन

मेरठ। एक बार फिर लाखों युवाओं के सेना में जाने के सपने को तगड़ा झटका लगा है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस बार भी सेना भर्ती रैली को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। 12 मई से 31 मई तक मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में भर्ती रैली को आयोजित किया जाना था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किए गए।
लगभग एक लाख युवाओं ने इसके लिए अपना पंजीकरण कर लिया था। इसमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्वनगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ के युवाओं को भाग लेना था। सेना भर्ती कार्यालय से आधिकारिक तौर पर बयान जारी कर सूचना दी गई।
विज्ञापन

ि पछले वर्ष भी कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में सेना भर्ती रैली आयोजित नहीं की गई थी। अगली तिथि के लिए अभ्यर्थियों को सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी होगी। वेबसाइट पर ही अगली तिथि का एलान किया जाएगा। पहले सेना की ओर से आदेश जारी किया गया था कि भर्ती में कोरोना रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। लेकिन देश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इसे टालने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed