फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Self-restraint is the control of the mind, speech, and senses: Saurabh Sagar

मन, वचन और इंद्रियों पर नियंत्रण ही संयम : सौरभ सागर

Mon, 21 Sep 2026 07:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
Self-restraint is the control of the mind, speech, and senses: Saurabh Sagar
मेरठ..कंवलजीत..दस लक्षण पर्व पर फूलबाग कालोनी स्थित जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते जैन समाज के
दस लक्षण पर्व में उत्तम संयम धर्म की आराधना, बच्चों ने फैंसी ड्रेस की प्रस्तुति से मोहा मन
विज्ञापन

- धूप दशमी पर मंदिरों में अभिषेक, शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिगंबर जैन समाज में चल रहे दशलक्षण महापर्व के छठे दिन सोमवार को उत्तम संयम धर्म की श्रद्धा और भक्तिभाव से आराधना की गई। शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में भगवान जिनेंद्र देव का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन और धार्मिक कार्यक्रम हुए। वहीं धूप दशमी का पर्व भी श्रद्धा के साथ मनाया गया।

शारदा रोड महावीर जयंती भवन में आचार्य 108 सौरभ सागर महाराज ने प्रवचन में कहा कि पांचों इंद्रियों और मन पर नियंत्रण रखते हुए आत्म अनुशासन अपनाना उत्तम संयम धर्म है। मन, वचन और काया की वासनाओं को रोकना ही संयम है। उन्होंने कहा कि संयम से विचारों और आचरण में पवित्रता आती है। जीवन में शांति का उदय होता है। इस अवसर पर आचार्य सौरभ सागर का 32 वां दीक्षा स्मृति महोत्सव भी मनाया गया। कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार जैन, अनिल जैन कक्कू, प्रेमचंद जैन, रितेश जैन, संजय जैन धम्मो, वीरेंद्र जैन, विनोद जैन रहे।
विज्ञापन

असौड़ा हाउस के श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में धूप दशमी पर भगवान का अभिषेक और शांतिधारा की गई। पलाश जैन शास्त्री ने कहा कि संयम जीवन का शृंगार है। शाम को धर्म चकरी और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने देव देवताओं का वेश धारण कर सबका मन मोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कचहरी रोड : दिगंबर जैन मंदिर में धूप दशमी का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया। भगवान जिनेंद्र देव का अभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजन हुआ। सोनिया जैन ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। विपिन जैन ने धूप दशमी के धार्मिक महत्व की जानकारी दी। शाम को बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई।

आनंदपुरी के श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में दशलक्षण पर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म की आराधना की गई। भगवान महावीर और शांतिनाथ की पूजा के साथ शांतिधारा हुई और तत्वार्थ सूत्र महामंडल विधान में 42 अर्घ्य अर्पित किए गए। विधानाचार्य नंदन शास्त्री ने सत्य धर्म का महत्व बताया।

फूलबाग कॉलोनी के श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में उत्तम संयम धर्म की पूजा हुई। पारसनाथ भगवान के अभिषेक और शांतिधारा के बाद दशलक्षण विधान में 22 अर्घ्य मंडल पर अर्पित किए गए। दोपहर में धूप दशमी की कथा और शाम को सामूहिक आरती हुई। रात में जैन मिलन मेरठ महान की ओर से भक्ति के रंग भजनों के संग कार्यक्रम हुआ।

मेरठ..कंवलजीत..दस लक्षण पर्व पर फूलबाग कालोनी स्थित जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते जैन समाज के

मेरठ..कंवलजीत..दस लक्षण पर्व पर फूलबाग कालोनी स्थित जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते जैन समाज के

मेरठ..कंवलजीत..दस लक्षण पर्व पर फूलबाग कालोनी स्थित जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते जैन समाज के

मेरठ..कंवलजीत..दस लक्षण पर्व पर फूलबाग कालोनी स्थित जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते जैन समाज के

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed