फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Self-defense is the biggest need of today: Nupur Goyal

आत्मरक्षा आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता : नूपुर गोयल

Sat, 04 Oct 2025 07:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Self-defense is the biggest need of today: Nupur Goyal
नॉर्थ इंडिया सेल्फ डिफेंस फेडरेशन  ने ए.एस. इंटर कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभ
एएस इंटर कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। सीडीओ नूपुर गोयल ने कहा कि आत्मरक्षा आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। शिक्षा तभी पूर्ण मानी जाएगी जब बच्चियां खुद को हर परिस्थिति में सुरक्षित रख सकें। यह पहल आने वाली पीढ़ी को निडर, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाएगी। वह एएस इंटर काॅलेज में बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नॉर्थ इंडिया सेल्फ डिफेंस फेडरेशन आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम बतौर मुख्य बोल रहीं थी।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल एवं विशिष्ट अतिथि शिवांगी सिंह, प्रबंध समिति अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक एवं प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि शिवांगी सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। एनजीओ निदेशक दुष्यंत त्यागी ने कहा कि आज हमारी जिम्मेदारी है कि हम हर बेटी को इतना सक्षम बनाएं कि वह किसी भी स्थिति में खुद को सुरक्षित रख सके।
विज्ञापन

निदेशक पायल ने कहा कि आत्मरक्षा सिर्फ तकनीक नहीं बल्कि साहस, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। यह अभियान समाज में लड़कियों के प्रति सोच को बदलने का माध्यम बनेगा। प्रधानाचार्य डा. मेघराज सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed