{"_id":"6ac7ad7286e2f0919709de02","slug":"selection-of-the-meerut-division-team-for-the-hockey-tournament-meerut-news-c-72-1-mct1009-160714-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हाॅकी प्रतियोगिता के लिए मेरठ मंडल टीम का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हाॅकी प्रतियोगिता के लिए मेरठ मंडल टीम का चयन
विज्ञापन
- कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराए गए ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रदेशीय सब जूनियर बालक हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन 12 अक्तूबर से इटावा में किया जाएगा। इसमें मेरठ मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेंगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुए। ट्रायल के बाद मेरठ मंडल की हॉकी टीम का चयन किया गया है। ट्रायल में 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया तथा शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
इस दौरान खेल विभाग के हाॅकी प्रशिक्षक भूपेश कुमार, संदीप चौधरी और हाॅकी सचिव प्रदीप चिन्योटी ने खिलाड़ियों का चयन किया। ट्रायल के बाद मेरठ मंडल की हॉकी टीम में प्रांजल, कार्तिक, तुशांत, अब्दुल समद, वंश, अमन शर्मा, राघव, आर्यन, सोहित , रोहन, सागर, अर्पित, अफान, अयान, रवि और कार्तिकेय का चयन किया गया। इस अवसर पर हाॅकी संघ के कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल, क्रिकेट कोच अतहर अली, पूर्व क्रिकेटर अमित सहित अन्य मौजूद रहे।
चयनित टीम को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, संरक्षक अमित शर्मा, हॉकी संघ के अध्यक्ष विवेक कोहली, विनीत त्यागी, तजमुल जैदी, प्रभा ठाकुर, जोगेंद्र सिंह, गौरव त्यागी सहित अन्य ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
प्रदेशीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी शामिल होंगे मेरठ के खिलाड़ी
मेरठ। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला और पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता 10 से 12 अक्तूबर तक वाराणसी में होगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुए। इसके बाद मेरठ मंडल टीम का चयन किया गया। इसमें पुरुष वर्ग में मेरठ के मनन, माज, विराट, कुलदीप, रोहन और कार्तिक का चयन किया गया। वहीं, महिला वर्ग की टीम में मेरठ से नैंसी, गाजियाबाद से शबनम, सोनिया, स्वाति, हापुड़ से कीर्ति त्यागी और तुलिका का चयन किया गया।