फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Selection of team for state level wrestling competition

Meerut News: राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन

Thu, 05 Feb 2026 06:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Selection of team for state level wrestling competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। अंडर-15 बालक फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और फ्री स्टाइल बालिका राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 फरवरी 2026 तक वाराणसी में किया जाएगा। इसमें जिला मेरठ की टीम भी भाग लेगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित रुस्तम ए जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम चौधरी में टीमों का चयन किया गया। इस दौरान चयनित की गई टीम में फ्री स्टाइल 44 किलोग्राम भार वर्ग में विशाल, 48 किलोग्राम में हंस तोमर, 52 किलोग्राम भार वर्ग में वंश सोम, 57 किलोग्राम भार में वंश तोमर, 62 किलोग्राम भार वर्ग में हर्षित, 85 किलोग्राम भार वर्ग में सूर्यांश और ग्रीको रोमन में 48 किलोग्राम भार वर्ग में हंस तोमर, 52 किलोग्राम में वंश कुमार सोम, 57 किलोग्राम में वंश तोमर, और 62 किलोग्राम में सूर्य कुमार शामिल रहे।

बालिका वर्ग में 42 किलोग्राम में आरती, 46 किलोग्राम भार वर्ग में नवीश, 50 किलोग्राम भार वर्ग में साधना, 54 किलोग्राम में दीपांशी, 66 किलोग्राम भार वर्ग में अंकिता कुशवाहा का चयन किया गया। निर्णायक में ललित कुमार, अलका तोमर, श्रीपाल सिंह, धीरज यादव, मनु तोमर रहे। इस मौके पर जिला कुश्ती संघ के सचिव डॉ जबर सिंह सोम ने सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed