{"_id":"69b2b25196f43d6f78010016","slug":"seema-won-bronze-medal-in-all-india-police-athletics-championship-meerut-news-c-72-1-mct1009-150020-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सीमा ने कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सीमा ने कांस्य पदक
Thu, 12 Mar 2026 06:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 12 Mar 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 7 से 12 मार्च तक जालंंधर में हुई 74वीं ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेरठ की सीमा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता।
सीमा ने 1.66 मीटर की कूद लगाकर कांस्य पदक जीता। पिछले वर्ष उन्होंने वारंगल में आयोजित अंडर 23 नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक भी जीता था। इसके अलावा भी वह कई अन्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। वह सीआईएसएफ में हेड कांस्टेबल हैं और लगातार खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। सीमा कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच गौरव त्यागी से प्रशिक्षण ले रही हैं। बृहस्पतिवार को उनके स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचने पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव और कोच गौरव ने उन्हें बधाई दी और सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार, अब्दुल अहद, रामचंद्र आदि ने सीमा को बधाई दी।