{"_id":"6102facc8ebc3e09300c6d5c","slug":"seeing-the-husband-and-son-who-came-from-gautam-buddha-nagar-the-woman-created-a-ruckus-sardana-news-mrt549624332","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतमबुद्ध नगर से आए पति व पुत्र को सामने देख महिला ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतमबुद्ध नगर से आए पति व पुत्र को सामने देख महिला ने किया हंगामा
विज्ञापन

सरधना। गौतमबुद्धनगर से बृहस्पतिवार को किशोर अपने पिता के साथ सरधना में एक नर्सिंग होम में कार्यरत अपनी मां से मिलने के लिए पहुंचा। किशोर की मां ने हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस पिता-पुत्र को पकड़कर थाने ले गई।
गौतमबुद्धनगर के गांव बादलपुर निवासी मनोज पुत्र निर्भय सिंह की शादी करीब 16 वर्ष पूर्व सरधना नगर निवासी महिला के साथ हुई थी। मनोज का कहना है कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा है, जिसके चलते पत्नी करीब चार साल से अपने मायके (सरधना आदर्श नगर) में रह रही है।
उसके पास रह रहा 14 वर्षीय बेटा मनीष कुछ दिनों से अपनी मां से मिलने की जिद कर रहा था। वह बेटे को उसकी मां से मिलाने के लिए बृहस्पतिवार को सरधना पहुंचा। उसे जानकारी मिली कि मनीष की मां नगर के एक नर्सिंग होम में केयरटेकर के रूप में काम करती है। वह सीधे नर्सिंग होम पहुंचे। महिला ने नर्सिंग होम में पति व बेटे को देख हंगामा खड़ा कर दिया। लोगों ने पिता-पुत्र को वहीं पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस पिता-पुत्र को पकड़कर थाने ले गई। समाचार लिखे जाने तक दोनो पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।