{"_id":"603020388ebc3ee9702beda0","slug":"seeem-portal-par-huee-ganga-ghaat-par-avaidh-khanan-kee-shikaayat-mawana-news-mrt5262279155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम पोर्टल पर हुई गंगा घाट पर अवैध खनन की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम पोर्टल पर हुई गंगा घाट पर अवैध खनन की शिकायत
विज्ञापन

सब हेड
तहसीलदार को जानकारी ही नहीं, एसओ बोले-ऐसा है तो छापा मारेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। परीक्षितगढ के खादर में खरकाली गंगा घाट पर रोजाना गंगा से रेत के अवैध खनन की शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की गई है। शिकायत के साथ अवैध खनन के वीडियो और फोटो भी प्रमाण के तौर पर दिए गए हैं।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील धामा ने शिकायत में लिखा है कि गंगा घाट खरकाली में खनन माफिया बेखौफ हो कर रेत का खनन कर रहा है। इस काम में प्रतिदिन सैकड़ों भैंसा बुग्गी और ट्रैक्टर ट्रॉलियां इस्तेमाल हो रही हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रास्ते में पड़ने वाली पुलिस चौकी के प्रभारी की शह पर सबकुछ हो रहा है। चौकी प्रभारी खुद को एक मंत्री का रिश्तेदार बताता है तथा कहता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। स्थानीय नेता उसका स्थानातंरण तक नहीं करा सकते हैं।
इस बारे में तहसीलदार अजय उपाध्याय का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वहीं थाना प्रभारी परीक्षितगढ़ आनंद प्रकाश का कहना है कि यदि ऐसा है तो छापा मारा जाएगा। चौकी प्रभारी की संलिप्तता की पुष्टि होने पर इसकी जानकारी अधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
---
नायब तहसीलदार पर हमला कर चुके हैं खनन माफिया
कुछ माह पहले मवाना में नहर पटरी पर एक खेत में हो रहे अवैध खनन को रुकवाने गए नायब तहसीलदार तथा उनकी टीम पर खनन माफिया ने जानलेवा हमला कर ट्रैक्टर ट्रॉली तथा अवैध खनन करने वाली मशीन को छुडा ले गए थे। जिसमें दर्ज रिपोर्ट में बाद में पुलिस ने जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी। फिर भी क्षेत्र में अवैध खनन नहीं रुका सका है। अवैध खनन करने वालों के पास एक मशीन है, जो खनन करने के साथ साथ हाथोंहाथ मिट्टी को बुग्गी या ट्रैक्टर ट्रॉली में भरती रहती है। इस मशीन से खनन में खेत में या खनन वाली जगह गढ्ढा आदि नहीं होता है।