फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   seeem ko likhee chitthee beasar, soteeganj par nahin kasa shikanja

सीएम को लिखी चिट्ठी बेअसर, सोतीगंज पर नहीं कसा शिकंजा

Tue, 22 Dec 2020 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
seeem ko likhee chitthee beasar, soteeganj par nahin kasa shikanja
सीएम को लिखी चिट्ठी बेअसर, सोतीगंज पर नहीं कसा शिकंजा
विज्ञापन

- पुलिस ने मन्नू कबाड़ी को रिमांड पर लेने के लिए नहीं लगाई अर्जी
- शातिर राहुल व अन्य कबाड़ियों को भी नहीं पकड़ पा रही पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पुलिस के दावे सोतीगंज के कबाड़ियों के सामने बौने साबित हो रहे हैं। जिसके चलते पुलिस ने शातिर मन्नू कबाड़ी को रिमांड पर लेने के लिए अदालत में अर्जी तक नहीं लगाई है। महज खानापूर्ति करके उसे जेल भेज दिया। जिसके चलते अन्य कबाड़ी खुले घूम रहे हैं।
दो माह पहले भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी बेअसर रही। पुलिस ने सोतीगंज के कबाड़ी पर मजबूत कार्रवाई नहीं की, बस कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करके पल्ला झाड़ लिया। पहले एएसपी कैंट आईपीएस ईरज राजा और अब सूरज राय (आईपीएस) की कार्रवाई संतुष्ट करने वाली नहीं है। जिस शातिर मन्नू कबाड़ी को पकड़ने के बाद सोतीगंज के एक दर्जन से ज्यादा कबाड़ियों पर शिकंजा कसने का प्लान बनाया था अब वह ध्वस्त होता दिख रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने मन्नू कबाड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दावा किया कि पूछताछ के दौरान मन्नू ने कई राज खोले हैं। उसकी जानकारी पुख्ता करने के लिए उसे रिमांड पर लिया जाएगा। इसके बावजूद मन्नू को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी तक नहीं डाली है। हालांकि एसओ सदर बाजार दिनेश चंद का कहना है कि कागजी कार्रवाई चल रही है। मन्नू कबाड़ी को रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ होगी और सोतीगंज पर मजबूती से शिकंजा भी कसा जाएगा। सोतीगंज में लगे सीसीटीवी कैमरे की मॉनिटरिंग भी लगातार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोतीगंज के दर्जनों कबाड़ी टारगेट पर
सोतीगंज के दर्जन कबाड़ी पुलिस के टारगेट पर हैं। जिनके खिलाफ पुलिस सबूत तलाश करने में लगी है। एसपी सिटी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि सोतीगंज में पुलिस का अभियान जारी है। शातिर राहुल काला की गिरफ्तारी के लिए सदर थाने की पुलिस रोजाना दबिश दे रही है। जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सोतीगंज के दर्जन भर कबाड़ी पुलिस के टारगेट पर उन सब को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed