फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Secondary teachers stuck in the confusion of online and offline transfers

ऑनलाइन व ऑफलाइन तबादलों के फेर में फंसे माध्यमिक शिक्षक

Sat, 23 Aug 2025 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Secondary teachers stuck in the confusion of online and offline transfers
मेरठ। सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक ऑफलाइन व ऑनलाइन तबादलों के फेर में फंस गए हैं। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री के आश्वासन के बाद अभी तक ऑफलाइन तबादलों का आदेश जारी नहीं हुआ है। माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट ने इसके विरोध में 30 अगस्त को प्रदेश में सभी डीआईओएस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन की घोषणा की है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने एडेड स्कूलों के शिक्षकों के तबादले ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत करने की घोषणा की थी। इसके बाद भी हजारों शिक्षकों के तबादलों की ऑफलाइन फाइलें भी शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव के कार्यालय में जमा हो गई। बहुत कम संख्या में शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले हो पाए। इसके बाद से ही शिक्षक संंगठन ऑफलाइन तबादलों की फाइलों के निस्तारण की मांग कर रहे हैं। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने शिक्षक नेताओं को जल्दी ही ऑफलाइन तबादलों का आदेश जारी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदेश सरकार ने अगले सत्र से शिक्षकों के तबादले पूरी तरह से ऑनलाइन करने की घोषणा कर दी। ऐसे में शिक्षक ऑफलाइन व ऑनलाइन तबादलों के फेर में उलझे हुए हैं। शिक्षक संघ ठकुराई गुट के महानगर उपाध्यक्ष राजेश त्यागी खंदरावली व जिला मंत्री पंकज शर्मा ने बताया कि ऑफलाइन तबादलों को लेकर उनका संगठन सबसे अधिक मुखर है। 30 अगस्त को सभी जिलों में डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed