फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Second husband accused of threatening to make obscene video viral

Meerut News: दूसरे पति पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप

Wed, 05 Nov 2025 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Second husband accused of threatening to make obscene video viral
मवाना। अटौरा रोड निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर दूसरे पति पर अश्लील वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला ने मवाना थाने में दी तहरीर में बताया कि एक वर्ष पूर्व उसकी दूसरी शादी नगर के ही एक मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी। उसके पहले पति से चार बच्चे हैं। दूसरा पति पहले तो उसे व उसके बच्चों को अच्छे से रखने का आश्वासन देता रहा लेकिन शादी के बाद उसे पता चला कि आरोपी दूसरा पति पहले से विवाहित है और उसके भी दो बच्चे हैं। शादी के बाद से आरोपी पति उसके साथ मारपीट गाली गलौज करने लगा। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए।

दूसरे पति से उसका तीन माह पहले तलाक हो गया। वह अब पहले पति के साथ रहना चाहती है। अब दूसरा पति धमकी दे रहा है कि यदि पहले पति के साथ रहेगी तो उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed