फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Searches underway from Meerut to Agra for constable accused of sexual harassment

Meerut News: यौन शोषण के आरोपी सिपाही की तलाश में मेरठ से लेकर आगरा तक दबिश

Sun, 27 Sep 2026 09:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
Searches underway from Meerut to Agra for constable accused of sexual harassment
आरोपी सिपाही पर फुटबाल खिलाड़ी ने लगाया था यौन शोषण का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल खिलाड़ी 15 वर्षीय किशोरी के यौन शोषण के आरोपी कंकरखेड़ा के कृष्णा कॉलोनी निवासी सिपाही शुभम तोमर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आरोपी का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। वह आगरा के शमशाबाद थाने में तैनात चल रहा था लेकिन वहां भी ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा है। मेरठ पुलिस ने आगरा पुलिस से संपर्क कर आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस ने आरोपी सिपाही की मां दरोगा संजोग तोमर व उसकी बहन श्वेता तोमर के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है।
लोहियानगर थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी ने कंकरखेड़ा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल खिलाड़ी है। मार्च 2026 में स्नैपचैट के माध्यम से कृष्णा कॉलोनी निवास आरोपी सिपाही शुभम तोमर से मुलाकात हुई थी। आरोपी सिपाही शुभम तोमर की मां संजोग तोमर यूपी पुलिस में दरोगा के पद पर हैं। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि सिपाही ने किशोरी को आगरा बुलाया और वहां एक होटल में उसके साथ यौन शोषण किया था। किशोरी का आरोप है कि आरोपी ने एक बार नहीं बल्कि कई बार उसका यौन शोषण किया। मामला सामने आने के बाद किशोरी की ओर से पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी तो उसका मोबाइल नंबर बंद मिला। इसके बाद उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। आगरा में भी आरोपी के ड्यूटी से गैरहाजिर होने की जानकारी सामने आई है। मेरठ पुलिस अब आगरा पुलिस के संपर्क में है और आरोपी की लोकेशन व संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।



उम्र को लेकर किशोरी के प्रथम जांच में सर्टिफिकेट निकले फर्जी
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने किशोरी के उम्र को लेकर सर्टिफिकेट की जांच की। प्रथम जांच में सर्टिफिकेट फर्जी दिखाई दिए। सोमवार को किशोरी के बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयान दर्ज करने के बाद किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा। मेडिकल में किशोरी की उम्र का पता चलेगा। आरोपी सिपाही शुभम तोमर की मां से भी पुलिस ने संपर्क का प्रयास किया। लेकिन उनसे भी संपर्क नहीं हो सका।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed