फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Search in Ganga Canal... Councilor's son not found

Meerut News: गंगनहर में तलाश... नहीं मिला सभासद का बेटा

Sun, 01 Mar 2026 09:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 01 Mar 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
Search in Ganga Canal... Councilor's son not found
पीएसी के गोताखोरों ने नहर में घंटों की तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गंगनहर में कूदे पूर्व सभासद के पुत्र अजीम का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। रविवार को पीएसी के गोताखोरों ने दिनभर सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। घटना के बाद से परिजनों में शोक का माहौल है।

मोहल्ला गोमतीनगर निवासी पूर्व सभासद मोहसीन अंसारी के पुत्र अजीम अंसारी ने शनिवार दोपहर सरधना पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी थी। सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कराई गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। परिजनों की मांग पर पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों को बुलाया। रविवार को टीम ने सरधना पुल से नानू पुल तक गंगनहर में स्टीमर के माध्यम से खोजबीन की। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पीएसी व स्थानीय गोताखोर का तलाश अभियान जारी है। वहीं परिजन गंगनहर की पटरी पर डटे हुए हैं और युवक के मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed