{"_id":"66a2fb1f99c38a70c4006de4","slug":"search-for-the-mother-of-five-children-who-ran-away-with-her-27-year-old-lover-at-the-age-of-48-mawana-news-c-40-1-smrt1041-105688-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 48 की उम्र में 27 साल के प्रेमी संग फरार हुई पांच बच्चों की मां को ढूंढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 48 की उम्र में 27 साल के प्रेमी संग फरार हुई पांच बच्चों की मां को ढूंढा
विज्ञापन
मवाना। छह दिन पूर्व प्रेमी संग फरार हुई पांच बच्चों की मां उसके परिजनों ने ढूंढ लिया है। प्रेमी और महिला को परिजन थाने लेकर पहुंचे। वहां घंटो ड्रामा चला। इसके बाद महिला को उसके पति के साथ भेज दिया गया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच बच्चों की मां मवाना में नर्सिंग होम में नौकरी करती है। नर्सिंग होम के पास आवास निर्माण के काम में लगे गांव नारंगपुर निवासी मजदूर से उसकी आंखें चार हो गई। दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। 19 जुलाई को महिला डयूटी के बाद प्रेमी संग फरार हो गई। महिला घर नहीं पहुंची तो पति ने पत्नी की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई।
वहीं, परिजन भी महिला की तलाश में जुट गए। बृहस्पतिवार को परिजन बामुश्किल महिला और उसके प्रेमी को पकड़कर थाने ले आए। लेकिन महिला पति के साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई। घंटों थाने में ड्रामा चला। महिला व उसके प्रेमी ने बताया कि उन्होंने 9 जुलाई को शादी कर ली है। इसका एक नोटरी प्रमाणपत्र भी पुलिस को दिया। महिला की उम्र 48 वर्ष तथा युवक की उम्र 27 साल है। घंटों चले ड्रामे के बाद महिला पहले पति के साथ जाने के लिए तैयार हुई। पुलिस ने बताया कि महिला परिजनों की मौजूदगी में उनके सुपुर्द कर दिया गया। महिला ने पति के साथ जाने की सहमति जताई है।