{"_id":"60b943bb8ebc3e78bd04dd12","slug":"search-for-smugglers-supplying-cattle-in-assam-and-bangladesh-meerut-news-mrt5411691164","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम और बांग्लादेश में गोवंश सप्लाई करने वाले तस्कर की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम और बांग्लादेश में गोवंश सप्लाई करने वाले तस्कर की तलाश
विज्ञापन

मेरठ। असम और बांग्लादेश में गोवंशीय पशुओं की सप्लाई करने वाले करोड़पति तस्कर की तलाश में असम पुलिस ने मेरठ में डेरा डाल दिया है। बताया गया है कि करोड़पति तस्कर भाजपा नेताओं के संरक्षण में छिपा है। फलावदा व लिसाड़ीगेट में भी उसकी कोठी बनी हुई है।
असम पुलिस ने बृहस्पतिवार को फलावदा थाने में आमद दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि फलावदा निवासीअकबर उर्फ बंजारा के खिलाफ असम में मुकदमा पंजीकृत हैं। पुलिस गिरफ्तारी वारंट लेकर आई है। असम और बांग्लादेश में अकबर का नेटवर्क फैला है, जहां वह पशुओं की तस्करी करता है।
तस्करी से आरोपी ने मेरठ में करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित कर ली है। असम पुलिस ने आरोपी की तलाश में बृहस्पतिवार कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। आरोपी का फलावदा के अलावा लिसाड़ीगेट में भी मकान है। पुलिस ने लिसाड़ीगेट में भी दबिश दी है।
विज्ञापन
सीबीआई भी कर सकती मामले की जांच
पुलिस के मुताबिक वेस्ट यूपी से काफी मात्रा में पशु तस्करी का धंधा चल रहा है। असम और बंगालदेश में पशु सप्लाई किए जा रहे हैं। आरोपी अकबर ने कुछ सालों में मेरठ में करोड़ों रुपये की संपत्ति खरीदी है। सीबीआई ने इस प्रकरण की रिपोर्ट मांगी थी, जिससे इस बात को बल मिल रहा है कि सीबीआई भी जांच कर सकती है।
अकबर उर्फ बंजारा की तलाश में पुलिस टीम आई हुई है। असम पुलिस ने उसका वारंट लिया हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश अभी जारी है। गिरफ्तारी के बाद असम पुलिस बड़ा खुलासा करेगी।
कुलविंदर नाथ ढाका, एडिशनल एसपी असम पुलिस