फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Search for dead body of infamous Praveen named in triple murder, reward of 2500 on arrest

ट्रिपल मर्डर केस: यूपी पुलिस का नया कारनामा, जिसके शव की तलाश, उसी पर रखा 25 हजार का इनाम

Fri, 17 Feb 2023 05:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 17 Feb 2023 05:55 PM IST
सार

ट्रिपल मर्डर केस : यूपी पुलिस का फिर से नया कारनामा सामने आया है। पुलिस जिसके शव की तलाश कर रही है, उसी पर 25 हजार का इनाम रख दिया।

विज्ञापन
Search for dead body of infamous Praveen named in triple murder, reward of 2500 on arrest
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी पुलिस का कारनामा जानकर आपका सिर चकरा जाएगा। तिहरे हत्याकांड में नामजद कुख्यात प्रवीण शर्मा को मरा मानकर पुलिस ने उसके हत्यारोपी विनय त्यागी पर 25 हजार का इनाम कर दिया। वहीं, मृतक प्रवीण की गिरफ्तारी पर मेरठ पुलिस ने 2500 रुपये को इनाम रखा है। यह सुनने में बड़ा अजीब लगता है, लेकिन यह पुलिस कुछ भी कर सकती है। प्रवीण शर्मा जिंदा है या नहीं, इसका जवाब अभी पुलिस के पास नहीं है। पुलिस का दावा है कि प्रवीण की हत्या के मुकदमे की विवेचना अभी विचाराधीन है और विनय त्यागी की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी निवासी प्रवीण शर्मा को कुख्यात अजय जडेजा का शार्प शूटर बताया जाता है। दिसंबर 2014 में कैसिनो के खेल को लेकर प्रवीण शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर करन सांगवान, आकाश और गोलू वर्मा की हत्या कर दी थी। शहर में कई दिन तक तनाव की स्थिति बनी थी। ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने प्रवीण के शूटर शनि उर्फ कालिया समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। प्रवीण को पुलिस ढूंढ नहीं सकी।
विज्ञापन


करीब सात साल बाद 2021 में प्रवीण की हत्या होना बताकर कुख्यात विनय त्यागी पर ब्रह्मपुरी थाने में तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराया। अभी तक पुलिस हत्यारोपी विनय त्यागी को गिरफ्तार कर प्रवीण का शव बरामद नहीं कर सकी। आश्चर्य की बात है कि पुलिस जिस प्रवीण शर्मा को लिखापढ़ी में मृतक बता रही है, उस पर अभी 2500 रुपये का इनाम चल रहा है। हत्यारोपी विनय पर मेरठ पुलिस ने 25 हजार का इनाम किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आशिया की दर्दभरी कहानी: जुबां से बयां की दास्तां, सुनकर भर आईं आंखें, मासूम पोती-पोते के लिए चलाती हैं ठेला

प्रवीण की हत्या की बात देहरादून जीडी में दर्ज बताई
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी विष्णु कौशिक का कहना है कि प्रवीण शर्मा की हत्या देहरादून की जनरल डायरी (जीडी) में दर्ज है। पांच साल पहले एक मामले में कुख्यात विनय त्यागी देहरादून में पकड़ा गया था। पूछताछ में विनय त्यागी ने प्रवीण की हत्या कर शव को फेंकना कबूल किया था। उसी आधार पर प्रवीण की हत्या का मुकदमा विनय पर दर्ज हुआ था। एक साल से अधिक बीत गए, लेकिन मेरठ पुलिस न तो देहरादून से जाकर जीडी की नकल ला पाई और न विनय त्यागी को गिरफ्तार कर सकी।

विनय की गिरफ्तारी पर खुलेगा राज
हत्यारोपी विनय त्यागी पर मेरठ पुलिस ने 25 हजार का इनाम किया हुआ है। पुलिस दावा करती कि विनय की गिरफ्तारी के बाद प्रवीण की हत्या के सबूत मिल सकते हैं। इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है। पुलिस ने विनय पर मुकदमा दर्ज कर उसकी विवेचना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी उजागर हुई है।

यह भी पढ़ें: Mahashivratri: ऐतिहासिक मंदिर पर ATS की पैनी नजर, ड्रोन-CCTV की निगरानी में होगा जलाभिषेक, कल से रूट डायवर्जन

नोट सप्लायर पर लिखापढ़ी में इनाम नहीं
नोट सप्लायर शाहिद पर एसएसपी ने बुधवार को 25 हजार के इनाम की घोषणा कर दी, लेकिन लिखापढ़ी में बृहस्पतिवार को इनाम नहीं है। डीसीआरबी, थाना पुलिस, सीओ कोतवाली के ऑफिस में इनाम की कोई जानकारी नहीं है। हालांकि एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि इनाम कर दिया है। लिखापढ़ी में थोड़ा समय लग जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed