{"_id":"65d233d80fe7ff9c0c03132a","slug":"sdsad-sad-sad-sa-dsa-dds-meerut-news-c-14-1-noi1168-470199-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: साजिशों से बचने के लिए आपसी विवाद खत्म करना जरूरी- इस्लामुल हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: साजिशों से बचने के लिए आपसी विवाद खत्म करना जरूरी- इस्लामुल हक
विज्ञापन
जामिया अरबिया नूरूल इस्लाम मदरसे में संपन्न हुआ दस्तारबंदी का कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शैखुल हदीस मजाहिर उलूम वक्फ सहारनपुर मौलाना इस्लामुल हक ने कहा कि इस्लाम के खिलाफ साजिशें हो रही हैं। मुसलमानों को नीचा दिखाने के लिए रोज़ नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। ऐसे नाजुक मोड़ पर मुसलमानों को कुरआन व हदीस को मजबूती से पकड़ना होगा। आपसी विवादों को खत्म करना होगा। तभी हम इन साजिशों से पार पा सकते हैं।
रविवार को शाहपीर गेट स्थित जामिया अरबिया नूरूल इस्लाम मदरसे में वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मौलाना इस्लामुल हक ने कहा कि आपसी विवादों को खत्म करना होगा। तभी हम इन साजिशों पर पार पा सकते हैं। दारुल उलूम देवबंद के उस्ताद मोहम्मद आरिफ ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि हर बच्चा शिक्षित हो और सभ्य हो। मौलाना फरीदुद्दीन ने शादी में होने वाली फिजूलखर्ची को रोकने और गैर वाजिद रस्मों को खत्म करने की सलाह दी।
कार्यक्रम के आखिर में मौलाना इस्लामुल हक ने शोअबा ए इफता, शोअबा ए हदीस, शोअबा ए तजवीद व किरात और शोअबा ए हिफ्ज़ का कोर्स पूरा करने वाले 49 छात्रों की दस्तारबंदी की और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मदरसे की सालाना रिपोर्ट मुफ्ती सैयद अहमद ने पेश की। मौलाना नसीम अहमद, मौलान मसरूर अहमद, मुफ्ती मो. आसिफ, मौलाना शमीम अहमद, कारी अब्दुल कय्यूम, कारी मो. अहमद, मुफ्ती मो. हसन, हाजी सिराजुल नबी, हाजी मो. मुश्ताक, हाजी नईम अय्या, पूर्व सभासद हिफजुर्रहमान और हाजी इमरान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।