फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SDM did a surprise inspection of night shelters

Meerut News: एसडीएम ने किया रैन बसेरों का औचक निरीक्षण

Sun, 21 Dec 2025 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
SDM did a surprise inspection of night shelters
मवाना। शनिवार देर रात उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह और सीओ मवाना पंकज लवानिया ने नगर पालिका परिषद की ओर से आंबेडकर भवन में संचालित रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों को साफ-सफाई बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। शनिवार रात करीब 11 बजे उप जिलाधिकारी और सीओ ने नगर पालिका के रैन बसेरों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने वहां ठहरे लोगों से बातचीत की और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उप जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद नगर पालिका कर्मचारियों को निर्देशित किया कि रैन बसेरों में कोई लापरवाही न बरती जाए। साफ-सफाई, पर्याप्त रजाइयों की उपलब्धता, शुद्ध पेयजल और गर्म पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। रेन बसेरे में अलाव की व्यवस्था भी की जाए, नियमित निरीक्षण करें, इनकी क्षमता बढ़ाने पर विचार करें और ठंड से बचाव के सभी इंतजाम समय रहते पूरे करें, ताकि कोई असहाय ठंड की चपेट में न आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed