{"_id":"6a01d7e15632075e290618a4","slug":"sd-yellow-team-won-the-match-meerut-news-c-72-1-mct1009-153132-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एसडी येलो की टीम ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एसडी येलो की टीम ने जीता मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
संवाद
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर चल रहे हॉकी समर कैंप में सोमवार को एसडी येलो और यंग्स स्टार टीम के बीच मैच हुआ। इसमें एसडी येलो की टीम ने पेनल्टी स्ट्रोक से एक गोल कर जीत प्राप्त की।
एसडी येलो और यंग्स स्टार टीम के बीच काफी रोमांचक मुकाबला हुआ। मैच में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और हाफ समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मैच के दूसरे हाफ में दोनों टीम एक-दूसरे के गोल पोस्ट पर गोल करने के लिए प्रयास करती रही, लेकिन गोल नहीं हो सका। मैच के आखिर में पांच मिनट पहले ही येलो टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इसमें टीम फॉरवर्ड खिलाड़ी मनीष ने शानदार गोल किया और टीम को एक-0 से जीत दिलाई। मैच के निर्णायक अर्पित और आकाश रहे। इस मौके पर कोच जोगेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।