{"_id":"6a3d3421bc11358ddc018010","slug":"sd-sadar-players-will-train-on-the-astroturf-hockey-field-meerut-news-c-72-1-mct1009-155219-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में ट्रेनिंग लेंगे एसडी सदर के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में ट्रेनिंग लेंगे एसडी सदर के खिलाड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सनातन धर्म इंटर काॅलेज के हॉकी मैदान में प्रशिक्षण करने वाले अंडर-14 के चार खिलाड़ियों का चयन दिल्ली के जमना कॉम्प्लेक्स स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में ट्रेनिंग के लिए हुआ है।
हॉकी प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि इन खिलाड़ियों में रुद्रपाल, मयंक त्यागी, कृष्ण लोधी और अबू बकार शामिल हैं। यह चारों खिलाड़ी पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रमोद बाटला से ट्रेनिंग लेंगे। यहां 29 जून से पांच जुलाई तक कैंप का आयोजन किया जा रहा है। प्रमोद बाटला इन खिलाड़ियों की खामियों को दूर करने का प्रयास करेंगे जिससे वे भविष्य में आगे बढ़ सकें। प्रमोद बाटला का कहना है कि उनकी ओर से मेरठ की हॉकी का स्तर सुधारने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। मेरठ में ही एस्ट्रोटर्फ मैदान पर खिलाड़ी अभ्यास कर सकें और खेल को बढ़ावा मिल सके। इसके लिए भी उनकी ओर से प्रयास किए जाएंगे। जल्द ही बड़ी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।