{"_id":"698b24ecb4e72edea90da38e","slug":"sd-sadar-defeated-young-junior-3-2-in-the-hockey-match-meerut-news-c-72-1-mct1009-148610-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हॉकी मैच में एसडी सदर ने यंग जूनियर को 3-2 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हॉकी मैच में एसडी सदर ने यंग जूनियर को 3-2 से हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर खेले गए अंडर-15 बालक हॉकी लीग प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार यंग जूनियर एवं एसडी इंटर कॉलेज सदर के बीच खेला गया। मैच के फाइनल मुकाबले में एसडी सदर टीम ने यंग जूनियर टीम को 3-2 से पराजित कर फाइनल मैच अपने नाम किया।
मैच के 21वे मिनट में मयंक प्रजापति, 25वे मिनट में निष्कर्ष ठाकुर, 32 मिनट में बिलाल ने अपनी टीम के लिए गोल किए। यंग जूनियर टीम की ओर से नवनीत सैनी और कृष्णा लोधी ने गोल किए। मैच के समापन पर मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर इंद्रपाल व पूर्व नेशनल हॉकी खिलाड़ी पुष्कर गोस्वामी ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
मैच के निर्णायक कौशल चौधरी और अर्पित शर्मा रहे। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैन ऑफ द मैच वंश सिंघल व मैन ऑफ द टूर्नामेंट कृष्ण सैनी रहे। प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य गांव और शहर के बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारना है। प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग एवं रितेंद्र यादव ने सभी को शुभकामनाएं दीं।