फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SD Sadar defeated Seven Star team 3-2

Meerut News: एसडी सदर ने सेवन स्टार टीम को 3-2 से हराया

Mon, 25 May 2026 06:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
SD Sadar defeated Seven Star team 3-2
पेनल्टी शूट से हुआ निर्णायक मैच का फैसला
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सनातन धर्म इंटर काॅलेज के हॉकी मैदान पर चल रही लीग में सोमवार को एसडी सदर व सेवन स्टार टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें निर्धारित समय में दोनों टीम के खिलाड़ी कोई गोल न कर सके। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट से मैच का नतीजा निकला जिसमें एसडी सदर ने 3-2 से मुकाबला जीता।

पेनल्टी शूटआउट में दोनों टीमों की ओर से पांच-पांच स्ट्रोक किए गए। एसडी सदर टीम की ओर से मयंक त्यागी, नैतिक व कृष्णा सैनी ने अपनी टीम के लिए गोल किए। सेवन स्टार टीम की ओर से एक गोल अक्षित चौहान व एक गोल मुस्तफा ने किया। मैच के निर्णायक आकाश चौहान और राघव प्रजापति रहे। मैच के पश्चात मुख्य अतिथि पूर्व कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष सुनील वाधवा बच्चों को सम्मानित किया और कहा कि खेल में अनुशासन के साथ-साथ नियमित अभ्यास आपको सफलता की ओर ले जाता है। कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होते हैं। इस दौरान पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलवंत सिंह ने बच्चों की फिटनेस की सरहाना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed