फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SD Blue defeated Seven Star Team

Meerut News: एसडी ब्लू ने सेवन स्टार टीम को हराया

Thu, 18 Sep 2025 07:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 18 Sep 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
SD Blue defeated Seven Star Team
फोटो
विज्ञापन

संवाद
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कालेज सदर में चल रही हॉकी प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को अंडर 17 वर्ग में हॉकी मैच खेला गया। जिसमें एसडी ब्लू ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। एसडी ब्लू टीम और सेवन स्टार टीम के बीच हॉकी मुकाबला खेला गया। संघर्षपूर्ण मैच में एसडी ब्लू की टीम ने 7 स्टार टीम को 3-2 से पराजित कर जीत हासिल की। दोनों ही टीमों ने जीत के लिए एक दूसरे पर जवाबी हमले किए। एसडी ब्लू टीम की ओर से उदय भारद्वाज, कार्तिक यादव, अमन शर्मा ने अपनी टीम के लिए गोल दागे। सेवन स्टार टीम की ओर से अक्षत चौहान, यश कुमार ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किए। हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए बधाई दी। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed