{"_id":"68cc002c293f42c79a02f5fb","slug":"scriet-student-team-performs-brilliantly-at-technozion-world-cup-meerut-news-c-72-1-mrt1063-140766-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: टेक्नोजियन वर्ल्ड कप में एससीआरआईईटी की छात्र टीम का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: टेक्नोजियन वर्ल्ड कप में एससीआरआईईटी की छात्र टीम का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
सीसीएसयू के एससीआरआईईटी संस्थान की प्रतिभाशाली छात्र टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
30 अगस्त से 2 सितंबर तक नोएडा के सेक्टर 21 ए स्थित इनडोर स्टेडियम में हुआ आयोजन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित एससीआरआईईटी संस्थान की छात्र टीम ने नोएडा में आयोजित टेक्नोजियन वर्ल्ड कप 9.0 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।
30 अगस्त से 2 सितंबर तक नोएडा के सेक्टर 21 ए स्थित इनडोर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में 60 से अधिक देशों की 3000 से अधिक टीमों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा की यह हमारे विश्वविद्यालय और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। हमारे छात्रों ने यह सिद्ध किया है कि परिश्रम, नवाचार और अनुशासन के बल पर विश्व मंच पर पहचान बनाई जा सकती है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देगी। एससीआरआईईटी संस्थान के निदेशक डॉ. नीरज सिंघल ने कहा की यह सफलता केवल प्रतियोगिता की उपलब्धि नहीं, बल्कि हमारे छात्रों की प्रतिभा, लगन और जुनून की सच्ची झलक है।
यह रही प्रतियोगिता की विशेष उपलब्धियां
रोबो रेस में विवि के छात्रों के रोबोट ने कठिनतम ट्रैक पर अद्भुत गति, संतुलन और चपलता से निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। रोबो सॉकर में छात्रों द्वारा निर्मित रोबोटों ने टीमवर्क, रणनीति और सटीक नियंत्रण से शानदार प्रदर्शन किया। रोबो युद्ध केटगरी में सशक्त एवं मजबूत रोबोट तैयार कर प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती दी। ड्रोन सॉकर में छात्रों ने ड्रोन से आसमान में अपनी स्थिरता, तीव्र गति और सटीक नियंत्रण का बेहतरीन प्रदर्शन किया।