{"_id":"5ec197108ebc3e90393c0fa6","slug":"scramble-with-soldier-try-to-rob-pistol-meerut-news-mrt4822132119","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिसाड़ीगेट में पहले राशन डीलर फिर सिपाही से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिसाड़ीगेट में पहले राशन डीलर फिर सिपाही से मारपीट
विज्ञापन
मेरठ। बुनकर नगर में हंगामे की सूचना पर पहुंचे फैंटम सिपाही से एक व्यक्ति ने हाथापाई कर दी। आरोप है कि सिपाही की वर्दी की फाड़ दी गई और पिस्टल छीनने की कोशिश की गई। सूचना पर लिसाड़ी गेट थाने से पुलिसकर्मी पहुंचे तो आरोपी भाग निकला।
पुलिस के अनुसार के ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी विजेंद्र चौहान बुनकर नगर गली नंबर-2 में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाता है। रविवार को वह दुकान पर राशन बांट रहा था। विजेंद्र का आरोप है कि इस दौरान वहां पहुंचे बुनकर नगर निवासी एक व्यक्ति ने लोगों को राशन न देने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट कर दी और गल्ले से रुपये लूट लिए। सूचना पर लिसाड़ी गेट थाने से फैंटम सिपाही मौके पर पहुंचा तो आरोपी व्यक्ति ने सिपाही से भी हाथापाई कर उसकी वर्दी फाड़ दी और पिस्टल लूटने का प्रयास करने लगा। इस बीच राशन लेने पहुंचे लोगों ने भी विजेंद्र पर सही से राशन न देने का आरोप लगते हुए हंगामा कर दिया। बाद में विजेंद्र ने लिसाड़ी गेट थाने में तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और लूट की तहरीर दी।
इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल का कहना है कि विजेंद्र के साथ मारपीट की सूचना पर थाने की फैंटम पुलिस मौके पर पहुंची थी। पूछताछ के दौरान उसने फैंटम पर मौजूद पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार किया था जिसको लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि सिपाही से मारपीट व पिस्टल छीनने के प्रयास की बात सामने नहीं आई है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।