फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Scramble at the Confidential Department for B.Ed. marksheets.

Meerut News: बीएड की मार्कशीट के लिए गोपनीय विभाग में मारामारी

Thu, 27 Aug 2026 06:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Scramble at the Confidential Department for B.Ed. marksheets.
बिहार एसटीईटी में आवेदन के लिए अंकतालिका लेने को भटक रहे अभ्यर्थी, कुलपति को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग में इन दिनों बीएड की मार्कशीट लेने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ रही है। बिहार एसटीईटी में आवेदन के लिए मार्कशीट अनिवार्य होने के कारण दूर-दराज से पहुंचे। अभ्यर्थी घंटों खिड़कियों पर परेशान हो रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि तत्काल व्यवस्था के तहत निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन करने के बावजूद उनकी मार्कशीट करीब एक महीने से अटकी हुई हैं। छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अंकित अधाना दर्जनों छात्र-छात्राओं के साथ गोपनीय विभाग पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं।
प्रयागराज से करीब 700 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचे छात्र बृजेश ने बताया कि परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बावजूद अंकतालिका में उसे फेल दर्शाया गया है। त्रुटि सुधार के लिए वह पिछले एक साल से विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहा है। बिहार एसटीईटी में आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण वह परेशान है। छात्र नेताओं की पैरवी के बाद बृजेश की मार्कशीट जारी की गई। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे कई अन्य अभ्यर्थियों की भी मार्कशीट निकलवाई गई।
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्यदिवस होने के बावजूद प्रशासनिक भवनों में कई जिम्मेदार अधिकारी अपनी सीटों से नदारद मिले। इससे नाराज छात्रों ने कुलपति कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उसी दिन मार्कशीट जारी करने की व्यवस्था करने और इसके लिए लिए जाने वाले शुल्क को कम करने की मांग की। इस दौरान छात्र नेता विनीत चपराना, शान मुहम्मद, रोहित बावरा, रजत ठाकुर, आशु गोस्वामी, अनुज गुर्जर, रवि मावी प्रधान, सौरभ राजपूत, एएन मलिक, बृजेश सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed