{"_id":"67e5b34b19707188250395ba","slug":"scooty-riding-kiln-operator-dies-after-being-hit-by-thar-car-sardana-news-c-44-1-smrt1055-107603-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: थार कार की टक्कर से स्कूटी सवार भट्ठा संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: थार कार की टक्कर से स्कूटी सवार भट्ठा संचालक की मौत
विज्ञापन
सरूपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर रिठाली चौराहे पर थार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। जबकि अनियंत्रित थार कार ने रोड किनारे खड़ी कई बाइकों को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कस्बा करनावल निवासी भट्ठा संचालक रामपाल (55) के रूप की।
कस्बा करनावल निवासी रामपाल पुत्र चंद्रभान गांव रिठाली मेंं किसी काम से गया था। दोपहर के बाद घर लौटते समय वह रिठाली चौराहे पर पहुंचा तो शामली की ओर से आ रही काले रंग की तेज रफ्तार थार कार ने उसे टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से वह हवा में दूर सड़क पर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। वहीं, थार कार ने अपना नियंत्रण खोकर रोड किनारे खड़ी कई बाइकों व ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। गनीमत रही कि जिन बाइक में टक्कर मारी उन उस कोई व्यक्ति सवार नहीं था। हादसे के बाद थार कार का चालक व उसमें सवार अन्य लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने थार कार को कब्जे मेें ले लिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि थार कार की रफ्तार काफी तेज थी। उसमें सवार लोगों ने चौराहे पर भी कार की गति धीमी नहीं की थी। इस कारण हादसा हुआ। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि कार चालकों की पहचान की जा रही है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।