फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Scooter rider killed after collision with roadways bus; bus wheel ran over his head.

Meerut News: रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, सिर के ऊपर से गुजरा बस का पहिया

Wed, 19 Aug 2026 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Scooter rider killed after collision with roadways bus; bus wheel ran over his head.
नोट- मुजफ्फरनगर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

हेलमेट नहीं पहना था, हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भागा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार छपार निवासी प्रेम कुमार (45) की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई स्कूटी सड़क पर गिर गई और बस का पिछला हिस्सा उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद के थाना व गांव छपार निवासी प्रेम कुमार रेलवे रोड पर प्रतीक नंदा के यहां काम करते थे। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह स्कूटी से किसी काम के लिए भैसाली बस अड्डे की ओर जा रहे थे। मनसाबिया कॉलेज के पास पहुंचते ही फुटबाल चौराहे की ओर से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही प्रेम कुमार स्कूटी समेत सड़क पर जा गिरे। इसके बाद चालक बस को लेकर आगे बढ़ गया। बस का पिछले टायर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो चालक बस से उतरकर मौके से भाग गया। हादसे के बाद दिल्ली रोड पर जाम लग गया। सूचना पर रेलवे रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश के लिए पुलिस काम कर रही है। जल्द आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।--------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed