फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Scooter rider dies in road accident while returning to Mawana from Hastinapur.

Meerut News: हस्तिनापुर से मवाना लौट रहे स्कूटी सवार की सड़क हादसे में मौत

Mon, 06 Jul 2026 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Scooter rider dies in road accident while returning to Mawana from Hastinapur.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




हस्तिनापुर। मेरठ-हस्तिनापुर मार्ग पर सोमवार शाम किसी वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार धारा की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी धारा पुत्र राम सिंह के चचेरे भाई राजकुमार उर्फ बिल्लू की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई थी। अंतिम संस्कार के बाद धारा अपनी बहनों अनीता, पूनम और फूल समुंद्री को हस्तिनापुर की मनोहरपुर कॉलोनी छोड़ने आया था। बहनों को छोड़कर जब वह स्कूटी से वापस मवाना लौट रहा था, तभी गणेशपुर से आगे रजबहे के निकट किसी वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
हादसे के बाद राहगीरों ने घायल को पता देख कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धारा मवाना में एक आरा मशीन पर नौकरी करता था।
विज्ञापन


दस वर्ष पहले हो चुकी थी पत्नी की मौत

ग्रामीणों ने बताया कि धारा की पत्नी ऊषा का करीब दस वर्ष पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था। परिवार में उसका एकमात्र बेटा सागर है, जो शादीशुदा है और मवाना में निजी नौकरी करता है। पिता की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फरार वाहन और चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed