फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Scientists offered disease and pest control suggestions to farmers.

Meerut News: वैज्ञानिकों ने किसानों को दिए रोग व कीट नियंत्रण के सुझाव

Mon, 27 Jul 2026 08:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
Scientists offered disease and pest control suggestions to farmers.
दौराला - गन्ने की फसल का निरीक्षण करते वैज्ञानिक। स्रोत: स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। दौराला चीनी मिल क्षेत्र के गांवों में गन्ने की फसल को रोग एवं कीटों से बचाने के लिए सोमवार को कृषि वैज्ञानिकों और चीनी मिल अधिकारियों ने खेतों का निरीक्षण किया। कुछ खेतों में पोक्का बोइंग तथा छुरा रोग का हल्का प्रकोप पाया गया। गेहूं की कटाई के बाद देर से बुवाई किए गए कुछ खेतों में चोटी बेधक कीट के आंशिक प्रकोप की जानकारी भी सामने आई।
कृषि वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. बक्शी राम ने प्रभावित किसानों को सलाह दी कि जिन खेतों में अभी तक सीटीपीआर दवा का प्रयोग नहीं किया गया है, वहां समय रहते इसका छिड़काव करें। दौराला चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना) आरएस सहारावत ने कहा कि अधिक उत्पादन के लिए गन्ने की दूरी बढ़ाकर सिंगल लाइन ट्रेंच विधि अपनाना लाभदायक है। इससे पौधों को पर्याप्त धूप और हवा मिलती है तथा रोग व कीटों का प्रकोप कम होता है।
विज्ञापन

सहायक महाप्रबंधक जेपी तोमर ने पोक्का बोइंग से प्रभावित खेतों में प्रति एकड़ पांच सौ मिली फंगीसाइड और ढाई सौ मिली पानी में घोलकर नमी की अवस्था में छिड़काव करने की सलाह दी। निरीक्षण के दौरान मिल अधिकारी और क्षेत्र के कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed