फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   scientists of university advise to animal husbandry

कृषि विवि के वैज्ञानिक दे रहे पशुपालकों को सलाह

Fri, 01 May 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
scientists of university advise to animal husbandry
मोदीपुरम। लॉकडाउन के चलते मवेशियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के वैज्ञानिक सलाह प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि देशव्यापी लॉकडाउन को एक माह से अधिक बीत गया है। इस दौरान पशु चिकित्सा वैज्ञानिकों ने 100 से अधिक पशुओं को चिकित्सा, चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया है। जिनमें 54 गाय, भैंस तथा 43 कुत्ते, बिल्लियां शामिल हैं। पशु चिकित्सा के मेडिसिन विभाग द्वारा विशेष परिस्थिति के दृष्टिगत पशुपालक को उक्त सुविधा उपलब्ध कराई है। लॉकडाउन अवधि में गोवंशीय पशुओं में अंतरू एवं वाह्य परजीवियों से फैलने से तेज बुखार, डायरिया, थैलेरिओसिस, रेड वाटर इत्यादि बीमारियां ज्यादा मिल रही हैं। वहीं, कुत्ते, बिल्लियों में भूख न लगना, बुखार, लीवर एवं किडनी से संबंधित समस्याएं बढ़ रही हैं। मेरठ के अतिरिक्त अन्य जिले मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, संभल, बरेली, रामपुर, अमरोहा इत्यादि के पशुपालकों को दूरभाष पर चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। पशु चिकित्सा महाविद्यालय के विभिन्न विभागों मेडिसिन, सर्जरी एवं गायनोकोलॉजी के चिकित्सकों द्वारा पशुओं में अल्ट्रासाउंड एवं सर्जरी की सुविधा प्रदान की जा रही है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने का कहना है कि विश्वविद्यालय किसानों की सेवा में तत्पर है। पशुपालक पशुओं की बीमारियों से संबंधित जानकारी एवं चिकित्सा संबंधी परामर्श विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों से ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed