फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Science fair raises questions about the universe and plants

Meerut News: विज्ञान मेले में ब्रह्मांड और वनस्पतियों के बारे में उठाए सवाल

Sat, 15 Nov 2025 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Science fair raises questions about the universe and plants
- बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में विज्ञान वार्ता का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहे अखिल भारतीय विज्ञान मेले में शनिवार को विज्ञान वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, डॉ. चंद्र मोहन नौटियाल (वैज्ञानिक एवं विज्ञान संचारक), सहारनपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वाई. विमला, सीएसआईआर चंडीगढ़ की वैज्ञानिक डॉ. दिव्या अग्रवाल व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य अशोक बेरी ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान ब्रह्मांड एवं वनस्पतियों के बारे में सवाल उठाए गए।
डॉ. चंद्र मोहन नौटियाल ने ब्रह्मांड के उद्भव पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ब्रह्मांड करीब 13.8 अरब वर्ष पूर्व बिग बैंग से उत्पन्न हुआ। सौर मंडल 4.6 अरब वर्ष पहले आणविक बादल से बना। गुरुत्वाकर्षण की भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने सूर्य एवं अन्य ग्रहों के निर्माण की प्रक्रिया समझाई। विभिन्न प्रदेशों से आए बाल वैज्ञानिकों ने उत्साहपूर्वक सवाल किए। जीवन की उत्पत्ति, ब्रह्मांड की आयु, पृथ्वी पर वनस्पतियों के बदलाव के कारण, मानव गतिविधियों का प्रभाव, जीवाश्मों की जानकारी, अध्ययन की तकनीकें, रेडियोकार्बन विधि का सिद्धांत के बारे में महत्वपूर्ण बिंदुओं को उठाया गया।
विज्ञापन

डॉ. नौटियाल ने सवालों के जवाब दिए। प्रो. वाई. विमला ने कहा कि हर युवा में वैज्ञानिक छिपा है। बस उसे पहचानने की जरूरत है। डॉ. दिव्या अग्रवाल ने पढ़ाई के साथ वैज्ञानिक गतिविधियों में भागीदारी एवं जलवायु परिवर्तन के वनस्पतियों पर प्रभाव पर जोर दिया। अशोक बेरी ने विज्ञान को निरंतर खोज बताते हुए मेले की सराहना की। उन्होंने छात्रों को समाज एवं देश की प्रगति में योगदान के लिए प्रेरित किया। संचालन सम्भाग निरीक्षक जगवीर शर्मा ने किया। विद्या भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री गोविंद महंत, राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कान्हरे, मंत्री कमल किशोर सिन्हा, प्रांतीय संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता सहित प्रबंध समिति के पदाधिकारी मनमोहन गुप्ता, डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल, डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. सुधांशु अग्रवाल, उद्योगपति अश्वनी गुप्ता, अरुण जिंदल, सीमा गोयल, गीता अग्रवाल, सीमा श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed