फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Schools will charge commitment fee, not fees

फीस नहीं अब कमिटमेंट शुल्क लेंगे स्कूल

Sun, 05 Jul 2020 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Schools will charge commitment fee, not fees
मेरठ। स्कूल अब फीस के बजाय कमिटमेंट शुल्क लेंगे। अभिभावकों को 15 जुलाई तक स्कूलोँ को सूचित करना होगा कि वे फीस देंगे या नहीं। शासन द्वारा शनिवार को जारी आदेश के बाद स्कूल प्रिंसिपल एवं सहोदय की ओर से आयोजित वेबिनार में फीस एवं स्कूल खुलने संबंधी विषय पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

सहोदय सचिव राहुल केसरवानी ने कहा कि लॉकडाउन के चलते स्कूलों के पास विद्यार्थियों का अपडेट डाटा नहीं है। ऑनलाइन क्लास से भी यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। इसलिए छात्रों की संख्या को अपडेट करना जरूरी है। डॉ. विशाल ने कहा कोरोना से बचाव के लिए स्कूल में सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना है तो स्ट्रेंथ पता होना जरूरी है। इसलिए सभी स्कूल डाटा मेंटेन करेंगे। इसके लिए जरूरी है कि अभिभावक फीस जमा करें और क्लियर बताए कि बच्चे को स्कूल में पढ़ाना है या नहीं। यदि नहीं तो वे टीसी ले लें। अध्य्क्ष प्रेम मेहता ने कहा यदि अभिभावक फीस देने में असमर्थ हैं तो अपनी मुश्किल लिखित में स्कूल को बताएं। उसका हल किया जाएगा। यदि फीस बाद में देंगे तो यह भी बताएं। अनुपमा सक्सेना ने कहा सीबीएसई को विद्यार्थियों का डाटा भेजना है। जो बच्चे ऑनलाइन क्लास नहीं कर रहे या संपर्क नहीं करेंगे उनका डाटा बोर्ड को नहीं भेजा जा सकेगा। अल्पना शर्मा ने कहा स्कूल में ऑनलाइन टेस्ट हो रहे हैं। जिसमें छात्रों को शामिल होना पड़ेगा। देरी होने पर छात्र क्लास में शामिल नहीं हो सकेंगे। वहीं, गोपाल दीक्षित ने कहा कि स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया चालू है। नए प्रवेश पर शुल्क लेना है या नहीं स्कूल तय करेंगे। पुराने छात्रों से प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। यहां सतीश शर्मा व मनोज शर्मा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed