फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Schools up to Class 8 will operate from 8 AM to 2 PM.

Meerut News: सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे आठवीं तक के स्कूल

Wed, 15 Jul 2026 08:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
Schools up to Class 8 will operate from 8 AM to 2 PM.
जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया स्कूल समय में परिवर्तन का आदेश
विज्ञापन

सभी बोर्डों के विद्यालयों पर होगा लागू
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिले में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) आशा चौधरी ने जिलाधिकारी के निर्देशों पर यह बदलाव किया है। जारी आदेशों के अनुसार आठवीं तक के स्कूल सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक संचालित हाेंगे। यह आदेश सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्डों के स्कूलों पर लागू हाेंगे।

सभी प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित होकर शिक्षण कार्य तथा अन्य प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। बीएसए ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा है। आदेश का उद्देश्य विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई सुनिश्चित करना और विद्यालयों में एक समान समय-सारिणी लागू करना है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से निर्धारित समय के अनुसार ही संचालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed