फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Schools from class one to eight will open from 10 am

Meerut News: सुबह 10 बजे से खुलेंगे कक्षा एक से आठ तक के स्कूल

Sat, 24 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Schools from class one to eight will open from 10 am
सुबह 10 बजे से खुलेंगे कक्षा एक से आठ तक के स्कूल
विज्ञापन

मेरठ। सर्दी के बढ़ते प्रकोप के चलते जिले के कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। शनिवार से सभी स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वदीपक त्रिपाठी ने आदेश जारी कर दिए हैं।

पिछले दिनों से सुबह के समय कोहरे का कहर भी बढ़ता जा रहा है। लगातार गिरते तापमान के चलते छोटे बच्चों के लिए स्कूल का समय बदल दिया गया है। डीएम दीपक मीणा के अनुमोदन के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किए हैं। शनिवार से कक्षा आठ तक के सीबीएसई, माध्यमिक और बेसिक स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे। मेरठ स्कूल सहोदय कॉम्प्लेक्स सचिव दीपक दीक्षित ने बताया कि सीबीएसई के कुछ स्कूलों ने पहले ही समय में बदलाव कर दिया था। अब शनिवार से सभी स्कूलों को आदेशानुसार ही खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed