छात्रा मर्डर केस : यूपी के इस जिले में लगे 'हत्यारों को फांसी दो' के नारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के शामली जिले में छात्रा सोनी की हत्या को लेकर लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। छात्राओं ने बुधवार को गंगेरू स्थित इंटर कॉलेज के गेट पर जमकर हंगामा किया। छात्राओं ने हत्यारों को फांसी दो का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मंगलवार को शामली में कैंडल मार्च निकाला था। हत्यारों को फांसी दो का नारा लगाते हुए प्रमुख मार्गों पर प्रदर्शन किया था।
सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज गेट पर छात्राओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी के साथ हंगामा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्राओं ने छात्रा सोनी के हत्यारोपी को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर करीब दो घंटे के लिए गंगेरू-इस्सोपुरटील मार्ग पर जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। पुलिस और कॉलेज स्टाफ ने समझाबुझाकर छात्राओं के गुस्से को शांत किया। छात्राओं ने कहा कि मांग पूरी होने तक प्रशासन के खिलाफ आरपार की लड़ाई जारी रहेगी।
पढ़ें : पति को बचाने के लिए दाव पर लगाई जिंदगी, महिला के गोली हुई आर-पार
गांव श्यामगढ़ी निवासी छात्रा सोनी की हत्या के मामले पर विरोध जताते हुए बुधवार सुबह कॉलेज पहुंची छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। छात्राओं ने सुबह करीब दस बजे मानव श्रृंखला बनाते हुए इस्सोपुरटील-गंगेरू मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ग्राम प्रधान के पति संजीव कुमार के साथ ही थाना प्रभारी ओपी चौधरी भी वहां पर पहुंच गए। इस दौरान छात्राएं अमपरपाल को फांसी दो का नारा लगाते हुए प्रदर्शन कर रही थीं। हंगामे के दौरान छात्राओं ने दुपहिया वाहन और पैदल जाने वालों को भी नहीं निकलने दिया। करीब दो घंटे बाद दोपहर करीब 12 बजे कॉलेज प्रबंध समिति और स्टाफ के अलावा पुलिस ने छात्राओं को समझाया। थानाध्यक्ष ने कहा कि हत्यारोपी को जेल भेजकर रासुका के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, परिजनों की तरफ से अन्य आरोपियों के बताए गए नाम भी रिपोर्ट में शामिल कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद छात्राओं को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का भरोसा देने पर हंगामा शांत हुआ।
छात्राओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी
कांधला। हंगामा प्रदर्शन के बाद कॉलेज में प्रबंध समिति और स्टाफ के साथ ही ग्रामीणों ने छात्राओं को समझाया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य विनोद कुमारी शर्मा ने कहा की आप चिंता न करें आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। इसमें कई छात्राओं ने रास्ते में आने वाली परेशानियों के बारे में बताया और कॉलेज समय में पुलिस की तैनाती की मांग की।
वर्जन
कांधला थानाध्यक्ष ओपी चौधरी ने बताया कि सोनी के परिवार के लोगों की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर गांव गढ़ी श्याम निवासी रोहित और सुरेंद्र को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों आरोपियों को उनके आवास से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/