{"_id":"595a93fa4f1c1bbc708b469f","slug":"school-open-traffic-disturb","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खुलते ही यातायात व्यवस्था बेपटरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खुलते ही यातायात व्यवस्था बेपटरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों की छुट्टी के बाद सोमवार को जैसे ही स्कूल खुले तो शहर की यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। ट्रैफिक पुलिस ने मुख्य चौराहों पर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अन्य स्थानों पर भीषण जाम लग गया। दोपहर स्कूलों की छुट्टी के बाद जाम से बच्चों और वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा।
दोपहर के समय बेगमपुल चौराहा, जीरो माइल, लालकुर्ती पैंठ बाजार, भैसाली बस अड्डा, जली कोठी पर जाम लगा रहा। वेस्ट एंड रोड पर छुट्टी के समय जाम की स्थिति बनी रही। घंटाघर पर एसपी सिटी कार्यालय के बाहर चारों तरफ से आड़े तिरछे वाहन फंस गये। बागपत अड्डा, बागपत रोड पर भी जाम लगा रहा। आरजी कॉलेज, कचहरी पुल पर दोपहर के समय घंटों तक वाहन चालकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। हापुड़ अड्डे पर ट्रैफिक पुलिस ने जरूर ई रिक्शाओं पर कार्रवाई करते हुए अभियान चलाते हुए बैरियर लगाकर चौराहे के 50 मीटर तक ई रिक्शा और ऑटो नहीं आने दिए। लेकिन शाम चार बजे हापुड़ अड्डे पर जाम लग गया।
वनवे व्यवस्था लागू कर पुलिस नदारद
छीपी टैंक स्थित सेंट थॉमस स्कूल के बाहर जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 12.30 बजे से डेढ़ बजे तक वनवे व्यवस्था की थी। लेकिन स्कूल की छुट्टी पहले हो गई, इससे जाम लग गया। यही हाल वेस्ट एंड रोड का रहा। वेस्ट एंड रोड पर भी दोपहर 12.30 बजे से एक घंटे के लिए वनवे व्यवस्था लागू थी। लेकिन छुट्टी पहले हो गई और सड़क पर जाम लग गया। कहीं भी पुलिस नजर नहीं आई।
विज्ञापन
बच्चों ने संभाली व्यवस्था
वेस्ट एंड रोड पर ट्रैफिक पुलिस स्कूलों की छुट्टी के समय नदारद थी। ऐसे में कई छात्रों ने छुट्टी के बाद अपने बैग रखकर यातायात व्यवस्था संभाल ली।